आज के समय में जब हर कोई अपनी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करता है, तो बजट की चुनौती अक्सर उनके सामने आकर खड़ी हो जाती है। चाहे नए स्मार्टफोन की बात हो, घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना हो, या फिर कोई बड़ा खर्च करना हो, एक ही बार में पूरी राशि चुकाना हमेशा संभव नहीं होता हैं। ऐसे में Bajaj EMI Card एक स्मार्ट और आसान समाधान लेकर आता है।
Bajaj EMI Card आपको बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय दबाव के आपकी पसंदीदा चीजें खरीदने की सुविधा देता है। खास बात यह है कि आपको एक बार में पूरी राशि चुकाने की जरूरत नहीं होती हैं, बल्कि आप इसे आसान मासिक किश्तों (EMI) में चुका सकते हैं। इसके जरिए आप सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक आइटम ही नहीं, बल्कि फर्नीचर, फैशन, स्वास्थ्य सेवाएं और यहां तक कि ग्रॉसरी तक खरीद सकते हैं।
Bajaj EMI Card को इस्तेमाल करना बहुत आसान है। Bajaj EMI Card आपको प्री-अप्रूव्ड लोन की सुविधा प्रदान करता है, जिससे आप 0% ब्याज दर पर खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही, कोई छुपा हुआ चार्ज नहीं है, जिससे Bajaj EMI Card और भी किफायती बनता है। इतना ही नहीं, Bajaj EMI Card का इस्तेमाल पूरे भारत में 1.2 लाख से ज्यादा पार्टनर स्टोर्स और 4,000+ ऑनलाइन पोर्टल्स पर किया जा सकता है।
इस लेख में, हम जानेंगे कि EMI Card कैसे काम करता है, इसे पाने के लिए क्या-क्या योग्यता चाहिए, और EMI Card आपको क्या-क्या फायदे प्रदान करता है। साथ ही, यह भी समझेंगे कि आप इसका इस्तेमाल करके अपनी खरीदारी को कैसे और बेहतर बना सकते हैं।
Bajaj EMI Card क्या है?
यह एक खास प्रकार का पेमेंट कार्ड है, जो आपको आसान मासिक किश्तों (EMI) में खरीदारी करने की सुविधा देता है। Bajaj EMI Card बजाज फिनसर्व द्वारा पेश किया गया है और इसे विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो अपनी ज़रूरतों और इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं, लेकिन एक बार में पूरी रकम चुकाना उनके लिए मुश्किल है। EMI Card के जरिए आप इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, फैशन, ग्रॉसरी, हेल्थकेयर और अन्य कई सेवाओं पर 0% ब्याज दर पर खरीदारी कर सकते हैं।
Bajaj EMI Card एक तरह से प्री-अप्रूव्ड लोन की तरह काम करता है, जिसमें आपको डाउन पेमेंट की जरुरीता नहीं होती और कोई छुपा हुआ शुल्क भी नहीं लगता हैं। इसे आप पूरे भारत में 1.2 लाख से ज्यादा पार्टनर स्टोर्स और 4,000+ ऑनलाइन पोर्टल्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती हैं। अगर आप एक आसान, सुविधाजनक और बिना झंझट वाला खरीदारी का विकल्प चाहते हैं, तो EMI Card आपके लिए एक बेहतर समाधान है।
Bajaj EMI Card की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
- EMI Card के जरिए आप बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के आसान मासिक किश्तों में भुगतान कर सकते हैं। यह आपकी खरीदारी को सस्ता और सुविधाजनक बनाता है।
- EMI Card पर आपको पहले से स्वीकृत लोन की सुविधा मिलती है, जिससे आपको हर बार लोन के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ती हैं।
- EMI Card से आप खरीदारी करते समय कोई एडवांस भुगतान (डाउन पेमेंट) किए बिना सामान खरीद सकते हैं।
- आप EMI Card का इस्तेमाल पूरे भारत में 1.2 लाख से ज्यादा पार्टनर स्टोर्स और 4,000+ ऑनलाइन पोर्टल्स पर कर सकते हैं, जिससे आपके पास खरीदारी के कई विकल्प रहते हैं।
- EMI Card का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। Bajaj EMI Card क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है लेकिन इसके लिए ज्यादा कागजी कार्येवाही या लंबी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती हैं।
- आप EMI Card का इस्तेमाल न केवल ऑफलाइन स्टोर्स पर, बल्कि अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी कर सकते हैं।
Bajaj EMI Card का इस्तेमाल करने के फायदें क्या हैं?
इसका इस्तेमाल करने के फायदे निम्नलिखित हैं:
- EMI Card से आप बड़ी खरीदारी को छोटे-छोटे मासिक किश्तों (EMI) में बांट सकते हैं। इससे आपकी जेब पर एक बार में भारी बोझ नहीं पड़ता हैं।
- EMI Card का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपनी EMI पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं देना पड़ता हैं। आप सिर्फ उस सामान की कीमत चुकाते हैं जो आपने खरीदा है।
- आपको खरीदारी के समय कोई एडवांस भुगतान (डाउन पेमेंट) करने की जरूरत नहीं होती हैं। यह आपके लिए खरीदारी को और भी आसान बनाता है।
- EMI Card पूरे भारत में 1.2 लाख से ज्यादा स्टोर्स और 4,000+ ऑनलाइन पोर्टल्स पर स्वीकार किया जाता है। इसका मतलब है कि आप इसे इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, फैशन, हेल्थकेयर और अन्य जरूरतों के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- EMI Card को इस्तेमाल करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। आपको लंबी कागजी कार्येवाही या क्रेडिट कार्ड जैसे जटिल नियमों से नहीं गुजरना पड़ता हैं।
- आप अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार 3, 6, 9 या 12 महीनों की EMI अवधि का चयन कर सकते हैं। इससे आप अपनी मासिक आय और खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
Bajaj EMI Card कितने प्रकार के होते हैं?
बजाज फिनसर्व दो मुख्य प्रकार के EMI कार्ड प्रदान करता है, जो आपकी जरूरतों और योग्यता के आधार पर उपलब्ध हैं:
1. डिजिटल EMI कार्ड:
यह एक वर्चुअल कार्ड है, जिसे आप ऑनलाइन खरीदारी और पार्टनर स्टोर्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बजाज फिनसर्व के एप या वेबसाइट के जरिए एक्टिवेट किया जाता है। Bajaj EMI Card उन लोगों के लिए है, जो तुरंत कार्ड की सुविधा चाहते हैं और इसे फिजिकल रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
2. फिजिकल EMI कार्ड:
Bajaj EMI Card उन लोगों के लिए है, जो फिजिकल कार्ड को अपने पास रखना पसंद करते हैं। इसे आप ऑफलाइन स्टोर्स और अन्य जगहों पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। फिजिकल EMI कार्ड को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की खरीदारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Bajaj EMI Card को लेने के लिए योग्यता और दस्तावेज कौनसे चाहिए?
1. योग्यता (Eligibility):
Bajaj EMI Card पाने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं:
- आपकी उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
- आपके पास एक स्थिर आय का स्रोत होना चाहिए, जैसे कि नौकरी, व्यवसाय या अन्य।
- आपका क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) अच्छा होना चाहिए।
2. जरुरी दस्तावेज (Documents):
Bajaj EMI Card को लेने के लिए आवेदन करते समय, आपको कुछ सामान्य दस्तावेज जमा करने होते हैं:
a. पहचान प्रमाण (Identity Proof):
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
b. पते का प्रमाण (Address Proof):
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बिजली का बिल
- बैंक स्टेटमेंट या पासबुक
c. आय का प्रमाण (Income Proof):
- सैलरी स्लिप (अगर आप नौकरी करते हैं)
- बैंक स्टेटमेंट (आखिरी 3-6 महीने की)
- आईटीआर (Income Tax Return) फाइलिंग, अगर आप व्यवसायी हैं।
d. पासपोर्ट साइज फोटो:
- एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भी आवेदन के लिए जरूरी हो सकती है।
Bajaj EMI Card को लेने के लिए कैसे आवेदन करें?
EMI Card को लने के आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- बजाज फिनसर्व की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और अपना 10-अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आपके मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करें।
- अपना पूरा नाम, पैन नंबर, जन्मतिथि, और पिन कोड जैसी जरुरी जानकारी भरें।
- अपना रोजगार प्रकार (नौकरीपेशा, स्वरोजगार आदि) और लिंग चुनें।
- कार्ड लिमिट जानें: सबमिट करने के बाद, आपकी कार्ड लिमिट की जानकारी प्राप्त करें।
- आधार कार्ड या डिजिलॉकर के माध्यम से अपना केवाईसी पूरा करें।
- सफल केवाईसी के बाद, ₹530 (सभी कर सहित) की एकमुश्त जॉइनिंग फीस का भुगतान करें।
- ‘Activate Now’ पर क्लिक करें और अपना बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड दर्ज करके ई-मैंडेट प्रक्रिया पूरी करें।
- सफल ई-मैंडेट पंजीकरण के बाद, आपका कार्ड इस्तेमाल के लिए तैयार है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- अपने नजदीकी बजाज फिनसर्व पार्टनर स्टोर पर जाएं।
- जरुरी दस्तावेज़ जैसे पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, और आय प्रमाण साथ ले जाएं।
- स्टोर प्रतिनिधि की सहायता से आवेदन फॉर्म भरें।
- जरुरी दस्तावेज़ जमा करें और वेरीफाई प्रक्रिया को पूरी करें।
- सफल वेरिफिकेशन के बाद, आपको बजाज ईएमआई कार्ड जारी किया जाएगा।
Bajaj EMI Card का इस्तेमाल कैसे करें?
इसे इस्तेमाल करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- अगर आपने डिजिटल EMI कार्ड लिया है, तो आपको इसे बजाज फिनसर्व एप या वेबसाइट के माध्यम से एक्टिवेट करना होता है। अगर आपने फिजिकल EMI कार्ड लिया है, तो यह पहले से एक्टिवेट होता है।
- Bajaj EMI Card का इस्तेमाल आप 1.2 लाख से ज्यादा पार्टनर स्टोर्स और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स (जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट आदि) पर कर सकते हैं। जब आप कोई वस्तु खरीदने जाएं, तो कार्ड के जरिए पेमेंट करने का विकल्प चुनें।
- जब आप अपनी खरीदारी का पेमेंट करेंगे, तो आपके पास उसे EMI में बदलने का विकल्प होगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार 3, 6, 9 या 12 महीने की EMI चुन सकते हैं।
- EMI Card पर आपको कई बार 0% ब्याज पर EMI का विकल्प मिलता है। इसका मतलब है कि आप जितना खरीदारी का मूल्य देंगे, उतना ही आपको चुकाना होगा, बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के।
- EMI पर खरीदारी करने के बाद, हर महीने आपकी बैंक से निर्धारित EMI काटी जाएगी। आप बजाज फिनसर्व एप या पोर्टल के माध्यम से अपनी EMI का ट्रैक भी कर सकते हैं।
- आपके Bajaj EMI Card पर पहले से एक लोन लिमिट होती है। इस लिमिट के भीतर ही आप अपनी खरीदारी कर सकते हैं।
- EMI Card का एक और फायदा यह है कि आपको किसी भी सामान के लिए डाउन पेमेंट करने की जरूरत नहीं होती। आप पूरी खरीदारी EMI में कर सकते हैं।
- आप अपनी EMI को बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड, NEFT, UPI या बजाज फिनसर्व के एप के जरिए भी चुका सकते हैं।
Bajaj EMI Card का इस्तेमाल करने के नियम और शर्तें क्या हैं?
आइए जानते हैं कुछ मुख्य नियम और शर्तें:
- EMI Card पर आपको एक लोन लिमिट मिलती है, जो आपके क्रेडिट स्कोर और आय पर आधारित होती है। आप केवल इस लोन लिमिट तक ही खरीदारी कर सकते हैं।
- जब आप Bajaj EMI Card से खरीदारी करते हैं, तो आपको मासिक किश्तों (EMI) का चयन करना होता है। EMI की अवधि 3, 6, 9, या 12 महीने हो सकती है, और कुछ मामलों में 0% ब्याज पर EMI मिलती है।
- अगर आप 0% ब्याज EMI का विकल्प नहीं चुनते हैं, तो आपको लोन पर ब्याज देना पड़ सकता है। ब्याज दर के बारे में जानकारी आपको खरीदारी के समय मिल जाती है।
- अगर आप समय पर EMI का भुगतान नहीं करते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क और ब्याज देना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हो सकता है।
- आपको EMI Card का सही तरीके से इस्तेमाल करने से पहले इसे एक्टिवेट करना होता है।
डिजिटल कार्ड के लिए, यह एप या वेबसाइट के माध्यम से किया जाता है, जबकि फिजिकल कार्ड पहले से एक्टिवेट रहता है।
- EMI Card का एक निश्चित समय सीमा होता है। कार्ड की वैधता समाप्त होने के बाद, आपको उसे नवीनीकरण (renew) करवाना पड़ता है।
Bajaj EMI Card की फीस और चार्जेस क्या हैं?
EMI Card पर कुछ फीस और चार्जेस होते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है। सबसे पहले, आपको एक जॉइनिंग फीस का भुगतान करना पड़ सकता है, जो ₹500 से ₹1,000 के बीच हो सकती है। इसके अलावा, कुछ कार्डों पर वार्षिक शुल्क भी होता है, जो हर साल ₹500 से ₹1,500 तक हो सकता है।
अगर आप 0% EMI का विकल्प नहीं चुनते हैं, तो आपको लोन पर ब्याज दर चुकानी पड़ सकती है, जो 13% से 24% सालाना तक हो सकती है। देर से भुगतान करने पर आपको ₹100 से ₹600 तक का शुल्क देना पड़ सकता है। अगर आप अपनी EMI को जल्दी चुका देते हैं तो प्रीपेमेंट चार्ज भी लागू हो सकता है, जो 2% से 5% के बीच हो सकता है।
कुछ मामलों में, अगर आप कार्ड का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करते, तो नॉन-यूज चार्ज भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप ATM से कैश विदड्रॉल करते हैं, तो उस पर भी शुल्क होता है। ये सभी चार्जेस आपको कार्ड का इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखने चाहिए।
Bajaj EMI Card के माध्यम से खरीदारी कहाँ से करें?
EMI Card के माध्यम से आप लाखों स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए, आप Bajaj Finserv के पार्टनर स्टोर्स पर जा सकते हैं, जो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण, फैशन, और अन्य सामान बेचते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स जैसे कि Amazon, Flipkart, और Tata Cliq पर भी आप EMI Card का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपको सिर्फ अपनी खरीदारी करते समय EMI का विकल्प चुनना होता है, और फिर आप अपनी किश्तों में भुगतान कर सकते हैं। EMI Card का इस्तेमाल करने के लिए स्टोर या वेबसाइट पर यह सुनिश्चित करें कि वह Bajaj के पार्टनर हैं।
निष्कर्ष
आज के समय में, जहां हर कोई अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सुविधाजनक तरीके तलाशता है, Bajaj EMI Card एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। Bajaj EMI Card न केवल आपको बिना किसी तनाव के अपनी पसंदीदा चीज़ें खरीदने का मौका देता है, बल्कि इसे किश्तों में बांटने का स्मार्ट तरीका भी प्रदान करता है। Bajaj EMI Card के जरिए आप अपनी खरीदारी को आसान EMI में बदल सकते हैं और भुगतान को अपनी सुविधा के हिसाब से कर सकते हैं।
Bajaj EMI Card की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना ब्याज (0% EMI) के विकल्प के साथ आता है, जिससे आप बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के अपनी पसंदीदा चीज़ें खरीद सकते हैं। इसके अलावा, EMI Card पर आपको खरीदारी के लिए लोन लिमिट मिलती है, जिससे आप अपनी खरीदारी आसानी से कर सकते हैं, और जब चाहे तब उसे किश्तों में चुका सकते हैं।
EMI Card खासतौर से उन लोगों के लिए इस्तेमाली है जो एक बार में बड़ी रकम का भुगतान नहीं करना चाहते है, बल्कि उसे छोटी-छोटी किश्तों में चुकता करना चाहते हैं। साथ ही, Bajaj EMI Card के जरिए आप किसी भी प्रमुख स्टोर और ऑनलाइन वेबसाइट से खरीदारी कर सकते हैं, जिससे इसकी इस्तेमालिता और भी बढ़ जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)
Ans: अगर आप 0% EMI का चयन करते हैं, तो आपको कोई ब्याज नहीं चुकाना होता हैं। अन्यथा, लोन पर ब्याज दर 13% से 24% तक हो सकती है, जो आपके कार्ड के प्रकार और लोन की अवधि पर निर्भर करती है।
Ans: आप EMI Card की EMI को मासिक किश्तों में बैंक के जरिए या डिजिटल माध्यम से चुका सकते हैं। यह आपके बैंक खाते से डेबिट किया जाता है।
Ans: EMI Card मुख्य रूप से भारत में ही इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है और विदेश में इसका इस्तेमाल सीमित हो सकता है।
Ans: EMI Card की वैधता आमतौर पर 1-3 साल होती है, और इसे नवीनीकरण की जरुरीता होती है।
Ans: हां, आप EMI Card से कैश भी निकाल सकते हैं, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है और यह EMI के रूप में नहीं होता हैं।