2 लाख का पर्सनल लोन कैसे ले? 2 लाख पर्सनल लोन लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें !

क्या आपको भी तुरंत 2 लाख रूपए की जरुरत है? क्या आप भी चाहते है की आपको तुरंत 2 लाख रूपए का पर्सनल लोन मिल जाए तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं !

इस लेख में हम आपको बताएँगे की 2 लाख रूपए का पर्सनल लोन कैसे ले? और इस लोन की EMI कितनी होगी? इसके साथ ही हम आपको लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? इन सभी बातो के बारें में ताएँगे, इसीलिए हमारे इस लेख को पूरा पढियेगा ताकि बाद में आपको कोई तकलीफ नहीं हो सके।

लाख रूपए का पर्सनल लोन लेने के लिए योग्यताए क्या है?

  • आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए। 
  • आपकी उम्र 21 से 58 साल के बीच होनी चाहिए। 
  • आपके पास एक नौकरी होनी चाहिए। 
  • आपकी महीने की सैलरी 20,000 रूपए या इससे ज्यादा होनी चाहिए। 
  • आपके पास पैन कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए। 
  • आपका CIBIL स्कोर भी अच्छा होना चाहिए। 

लाख रूपए का पर्सनल लोन लेने के लिए कौनसे दस्तावेज चाहिए।

  • इसके लिए आपके KYC के दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड ! 
  • आपके बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट होना चाहिए। 
  • आपके पास सैलरी स्लिप होनी चाहिए। 
  • आपका पैन कार्ड और मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक्ड होना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको अपनी एक फोटो चाहिए होगी।

लाख रूपए पर्सनल लोन की EMI क्या है?

2 लाख के लोन को चुकाने के लिए आपको 1 से 5 साल तक का समय मिलता है और उसकी EMI कुछ इस तरह से है : 

  • आपको 1 साल में की अवधि में हर महीने की EMI 17,676 रूपए देनी होती है। 
  • आपको 2 साल की अवधि में हर महीने की EMI 9,332 रूपए देनी होती है। 
  • आपको 3 साल की अवधि में हर महीने की EMI 6,548 रूपए देंनी होती है। 
  • आपको 4 साल की अवधि में हर महीने की EMI 5,169 रूपए देनी होती है। 
  • आपको 5 साल की अवधि में हर महीने की EMI 4,348 रूपए देनी होती है।

लाख रूपए के पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • सबसे पहले आप जिस भी एप्प या वेबसाइट से लोन लेना चाहते है उसे अपने फ़ोन में डाउनलोड कर ले। 
  • एप्प डाउनलोड करने के बाद उसे खोले और उसमे लॉगिन कर ले। 
  • एप्प पर जाने के बाद उसके अंदर मांगी गयी सभी जानकारी को पूरा भरे और अपना आधार और पैन नंबर को भी भरें। 
  • इसके बाद आपको लोन से जुडी कुछ जानकारी को बताया जायेगा आपको उसको पढ़ने के बाद लोन के लिए अप्लाई कर देना है। 
  • इसके बाद अप्लाई फॉर्म में अपने बैंक खाते की जानकारी को भरे और वेरीफाई कर लें। 
  • इसके बाद आप यह तय कर ले की आप इस लोन का भुगतान कब और कितने महीने में करना चाहते है। 
  • इतना सब कुछ करने के बाद आपका लोन एप्रूव्ड हो जायेगा और इसके बाद आप लोन का पैसा अपने खाते में जमा करवा सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Schedule Appointment

Fill out the form below, and we will be in touch shortly.